शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कमलागंज में रहने वाले एक युवक ने बीते रोज एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी की घर बुलाकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद मारपीट करने वाला युवक थाने शिकायत करने पहुंच गया। बताया जाता है कि कर्मचारी ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था इसी की रंजिश के चलते मारपीट की गई।
जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय में पदस्थ राजेंद्र चंदौरिया ने बताया कि कमलागंज में रहने वाला भोला उसके मकान में किराए से रहता था। कुछ महीने तक तो किराया दिया लेकिन उसके बाद उसने किराया लगभग 6 महीने का किराया नहीं दिया। जिस पर उसे मकान से निकाल दिया गया। मकान से निकाले जाने के बाद भोला ने राजेंद्र के साथ गाली-गलौंज की। मामले को लेकर राजेंद्र चंदौरिया ने थाने में शिकायत की थी और केस दर्ज करवाया था। बीते रोज जब राजेंद्र अपना किराया मांगने के लिए गया तो उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर दी। मारपीट के बाद भोला थाने चला गया और कर्मचारी राजेंद्र के खिलाफ झूठी शिकायत कर आया। जबकि बता दें कि एसडीएम कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी राजेंद्र हार्ड पेशेंट है और शरीर में दो स्टेंड डल चुके हैं ऐसे में वह उक्त युवक की कैसे मारपीट कर सकता है। सिर्फ दबाव बनाने व दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए आए दिन कोई न कोई षडयंत्र रचता रहता है।






Be First to Comment