Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नाबालिग की मौत:जिस प्लेट में मां ने चूहे मारने की दवाई रखा, उसी में बेटी ने गलती से खाना खाया, मृत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बूढ़ा डोंगर गांव की रहने वाली साक्षी गोस्वामी (16 ) ने गुरुवार रात को प्लेट में सब्जी खाई थी। उसने उस प्लेट में सब्जी खाई, जिसमें उसकी मां ने चूहों को मारने के लिए दवाई रखी थी। अंधेरे में ध्यान नहीं दिया कि कौन से प्लेट में खाना खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद साक्षी की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद दादी को जब इस बात का एहसास हुआ तो उसके बाद दादी ने साक्षी को मठा पिलाया। उसे अच्छा महसूस हुआ तो वह सो गई। सुबह जब तबीयत बिगड़ी तो दादी इलाज के लिए बदरवास अस्पताल ले गईं। डॉक्टर्स ने उसे देखते ही शिवपुरी रैफर कर दिया। शिवपुरी जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तो शायद बच जाती साक्षी

साक्षी को उसके परिवार वाले रात भर घर पर रखे रहे और घरेलू इलाज ही कर रहे थे। यही कारण रहा कि साक्षी की हालत बिगड़ गई। अगर उसे रात को ही अस्पताल ले जाया जाता तो साक्षी की जान बच जाती।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!