शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र शासन एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रशांत जोशी का 200 मी. स्पर्धा में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन किया गया है।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. केके खरे ने बताया कि माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में एथलेटिक्स खेल में लगभग 50 ऐसे खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जो आगे भविष्य में ऐसे अन्य व्पर्धाओं में प्रतिभागिता करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। आगे यह भी बताया कि खेल परिसर में जल्द ही एथलेटिक्स सिंथेटिक्स ट्रेक का निर्माण किया जाएगा जिससे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। प्रशांत योगी का 200 मी. स्पर्धा में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन होने पर साथी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रशांत योगी एथलेटिक्स प्रशिक्ष्ज्ञक पवन शर्मा के मार्गदर्शन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।





Be First to Comment