शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक छोर से चुनाव के प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी अपने पति को बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए महिलाओं को एकजुट करने के लिए मात्र शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं से मुलाकात कर उनके पति को वोट देने की अपील कर रही है।
आज प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास कस्बे में आयोजित मात्र शक्ति सम्मेलन में सम्मिलित हुई लेकिन इससे पहले वह बदरवास से सटी हुई बमौरी विधानसभा के म्याना कस्बे में पहुंची थी। जहां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का सहज और सरल रूप देखकर कार्यक्रम में उपस्थित हजारों महिलाएं उनकी कायल हो गईं।
उन्होंने ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार किए गए सत्तू को खाया। साथ ही उपस्थित अन्य महिलाओं को खिलाया भी। इसके बाद सीधे प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास कस्बे के साक्षी गार्डन पहुंची। जहां मात्र शक्ति सम्मेलन के जरिए महिलाओं से मिली।
मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ये मेरी लिए खुशी की बात है कि आप सबके बीच, यानी अपने परिवार में बीच आयी हूं। नारी हमेशा से शक्ति रही है। नारी को हमेशा देवी माना गया है। लेकिन आज भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि “ये नारी शक्ति, देश की शक्ति” भी बन चुकी है। यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि हमारे पास हमारे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। आज उन्होंने महिलाओं को केवल उनका सम्मान ही नहीं दिया पर मजबूत भी बनाया है।
उन्होंने कहा कि आपको यह भी मालूम है कि महाराज ने हमेशा आपके लिये इस क्षेत्र के लिए बहुत काम किया। इस बार महाराज को मोदी का आशीर्वाद मिला है, उनका विश्वास मिला है। तो अब आपको मोदी जी और महाराज, दोनों के हाथ मजबूत करने हैं। यहां बैठी हर एक महिला खुद से पहले अपने बच्चों और अपने परिवार के भले के बारे में सोचती हैं।
आपका भला सोचने वाले आपके मोदी और सिंधिया हैं। अब गुना-अशोक नगर-शिवपुरी के बच्चों का भविष्य आपके हाथों में है-आप सब महिलाओं के हाथों में है। इस वजह से 7 मई के दिन कमल का बटन दबाना है और सिंधिया को जिताना है।

मात्रशक्ति सम्मेलन शामिल हुईं प्रियदर्शनी सिंधिया: रास्ते में ग्रामीण महिलाओं के बनाए सत्तू को भी खाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment