Press "Enter" to skip to content

SBI बैंक के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी, ई‌- एफआईआर दर्ज, फोटोकॉपी कराने दुकान पर गया था बाइक चालक / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा एसबीआई बैंक के सामने से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बाइक का मालिक फोटो कॉपी कराने बैंक के सामने बाइक खड़ी कर 10 मिनट के लिए दुकान पर गया था इसी दौरान अज्ञात चोर पलक झपकते ही बाइक चोरी कर चंपत हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत ई एफआईआर के माध्यम से थाने में दर्ज कराई। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस गुरुद्धारे व अन्य आसपास के सी.सी. टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक नहीं कर रही है। इस आशय की शिकायत लेकर राम-लखन पुत्र सिरनाम आदिवासी निवासी चिटोरीखुर्द गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर गुरुद्धारे व अन्य आसपास के सी.सी. टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई जिससे चोरी गई बाइक का सुराग लग सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!