शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्लीपर कोच बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अशोक धाकड़ निवासी दौरार ने बताया कि गिरवानी गांव का निवासी उसका भांजा आकाश धाकड़ अपने दोस्त नीरज धाकड़ के साथ बाइक से पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से गुजर रहा थातभी एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलते हुए उसके भांजे की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार आकाश और नीरज धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
स्लीपर कोच बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल / Shivpuri News




