शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भाजपा के होली मिलन समारोह में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे। इस दौरान वे एक बार फिर अलग अंदाज में नजर आए। पिछली मिली हार के बाद इस बार का चुनाव को उनके द्वारा युद्ध की रणभूमि में तब्दील कर दिया गया है। इस बार वह अपने संसदीय क्षेत्र को किला मानकर प्रत्येक पोलिंग पर भाजपा के पदाधिकारियों में सेना के योद्धाओं की तरह तैनात रहने के लिए जोश भर रहे हैं।
बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सिंधिया राजवंश की ओर से गुना लोकसभा से हारने वाले पहले सदस्य हैं। जबकि अब तक के हुए कई चुनावों में सिंधिया राजवंश परिवार के किसी भी सदस्य को हार का सामना नहीं करना पड़ा था। यही वजह है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने इस चुनाव को रणभूमि में तब्दील किए हुए हैं।
किले का संरक्षण करना है- ज्योतिरादित्य सिंधिया
बता दें कि गुना-शिवपुरी-अशोकनगर लोकसभा सीट में शिवपुरी जिले की तीन विधानसभा सीट आती हैं। इन तीनों विधानसभा में 900 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। केंद्रीय मंत्री इन 900 पोलिंग बूथों पर अपने सेनापतियों के मजबूत सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहे हैं। शिवपुरी में हाल ही में हुए एक कार्यकर्ताओं की साथ हुई बैठक में उन्होंने भाजपा के सात मोर्चों के अध्यक्षों को सेनापति नाम से नवाज दिया।
उन्होंने कहा कि सभी 7 मोर्चों के अध्यक्ष उनके सेनापति हैं। शिवपुरी जिले की तीन विधानसभाओं की 900 पोलिंग बूथ है। उन्हें मजबूत करने के लिए सातों सेनापति अपनी अपनी सेना में से दो-दो सेनापति 900 पोलिंग बूथ पर तैनात होने चाहिए। जिससे सातों सेनापति के कुल 14 सेनापति प्रत्येक पोलिंग बूथ तैनात रह सकें। उन्होंने सातों मोर्चों के अध्यक्षों से कहा कि मुझे ऐसे सेनापति चाहिए जो किले की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 7 मई तक किले का संरक्षण करना है।
गौरतलब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा चुनाव के साथ ही क्षेत्र में अपनी गतिविधि को बड़ा दी है। विधानासभा चुनाव में उनके द्वारा जिले की सभी विधानसभा में ताबड़तोड़ सभाएं की थी और अब प्रदेश में सरकार बनने के बाद सिंधिया द्वारा अपने चुनाव को भारी मतों से जीतने के लिए चुनावी रण की विषाद बिछानी शुरू कर दी गई है।

सिंधिया का नया चुनावी अंदाज: चुनाव को बनाया रणभूमि, किले की रक्षा के लिए सेनापतियों को तैनाती कर रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment