शिवपुरी: अवैध शराब के खिलाफ शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही, पुलिस थाना करैरा द्वारा 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 30 हजार रुपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया.
करैरा पुलिस को आज सूचना प्राप्त हूई कि एक व्यक्ति जो पीले रंग की फुल टीशर्ट व काले रंग का पेंट पहने हुए है जो बगेधरी गांव की पहाङिया पर बन रही पानी की टंकी के पास शराब से भरी हुई प्लास्टिक की दो कैनो को कही ले जाने के लिये किसी वाहन का इंतजार कर रहा है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति अपने पास नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैनो को रखे हुए दिखा जैसे ही हम पास पहुचे तो वह पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेर कर पकडा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आरोपी बल्लू उर्फ बलवीर परिहार पुत्र लखन परिहार उम्र 26 साल नि0 ग्राम बगेधरी थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी के कब्जे से दो नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैन जिसमें करीब 50-50 लीटर कुल 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 30 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया व आरोपी बल्लू उर्फ बलवीर परिहार को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अप0 क्र0 224/24 पंजीबद्ध किया गया .
अपराधी बल्लू उर्फ बलवीर का आपराधिक रिकॉर्ड
थाना करैरा- 1.अपराध क्रमांक 207/19 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट, 2. अपराध क्रमांक 319/14 धारा 457,380 भादवि, 3. अपराध क्रमांक 380/14 धारा 399,400,402 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 4. अपराध क्रमांक 519/20 धारा 323,294,506,34 भादवि, 5. अपराध क्रमांक 20/22 धारा 302 भादवि, 6. अपराध क्रमांक 224/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
बरामद माल:
01. नीले रंग की दो प्लास्टिक की कैन जिसमें करीब 50-50 लीटर कुल 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 30 हजार रुपए
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरी0 सुरेश शर्मा, सउनि बृजराज सिंह यादव, प्र0आर0 391 मोहन सिंह, आर0 724 दीपेन्द्र अहम भूमिका रहीं.

100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी पर कई मामले हैं दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment