शिवपुरी: जिले के नरवर-सतनबाड़ा मार्ग पर एक तेंदुआ बीच सड़क पर एक गाय का शिकार कर उसे अपना आहार बनाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। बता दें इस मार्ग पर अक्सर तेंदुओं को शिकार की तलाश में घूमता हुआ देखा जाता रहा है।
जानकारी के मुताबिक नरवर के रहने बाले कमल ओझा शिवपुरी से नरवर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते झिरना क्षेत्र के पास एक घबराए बाइक सवार ने उनकी कार को रोक कर अवगत कराया था। कि आगे रास्ते में एक तेंदुआ गाय का शिकार करने के बाद उसे बीच सड़क खाने में जुटा हुआ है। इसी के चलते वह अपनी बाइक वापस लौटा लाया है।
इसके बाद कमल ओझा आगे बढे जहां उन्हें तेंदुआ बीच सड़क पर गाय को खाते हुआ दिखाई। इस बीच तेंदुए ने भी कार को देख लिया था। तेंदुआ गाय को छोड़ जंगल की ओर जाता लेकिन फिर बापस लौट आता, ऐसा तेंदुए ने कई बार किया। आखिरकार कार सवार कुछ देर का वीडियो बनाने के बाद नरवर की ओर चल दिए।




