Press "Enter" to skip to content

कायाकल्प टीम का अस्पताल भ्रमण, पाई खामियां / Shivpuri News

शिवपुरी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प अवार्ड के लिए मंगलवार को कायाकल्प की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। लांड्री और स्टोर रूम की ओर जाते समय टीम के रास्ते में अचानक सुअरों का झुंड आ गया। टीम में शामिल डॉक्टर ने यह देखा चौंक गए और तत्काल मोबाइल पर इसे कैद कर लिया। टीम काे हॉस्पिटल के सामने कबाड़ का अंबार भी देखने काे मिला।

लांड्री में नहीं मिले ग्लब्स
टीम ने लांड्री में इंचार्ज से साफ-सफाई को लेकर सवाल किए। टीम ने जब कपड़े साफ करने वाले कर्मचारियों से ग्लब्स के संबंध में पूछा तो सभी एक-दूसरे काे देखने लगे। कुछ कर्मचारियों ने लांड्री में यहां-वहां ग्लब्स ढूंढने का प्रयास भी किए, लेकिन कुछ मिला नहीं।

दवा स्टोर मैनेजमेंट में गिनाई खामियां
निरीक्षण दल जब दवाओं के स्टोर को देखने स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां दवाओं के रखरखाव में सहित एक्सपाइरी को लेकर भी खामियां नजर आईं। कमर्चारी अग्निशमन यंत्र को चलाने का तरीका तक सही से नहीं बता पाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!