Press "Enter" to skip to content

बिजली के खंबे से टकराया बेकाबू ट्रक: दुकान में घुसने से बचा, विदिशा से टमाटर भरकर जा रहा था आगरा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा-बिजरौनी मार्ग पर मंगलवार की रात एक बेकाबू ट्रक बिजली के खंबे से टकरा गया। गनीमत रही ट्रक के आगे बिजली का खंबा आ गया था नहीं तो ट्रक खंबे के दूसरी ओर स्टॉल में संचालित दुकान में घुस सकता था। इस घटना में ट्रक के केबिन में सवार ड्राइवर को मामूली चोट आई है। इंदार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक विदिशा से एक ट्रक टमाटर भरकर आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान खतौरा-बिजरौनी मार्ग पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद असंतुलित हो कर बिजली के खंबे से टकरा गया।

बताया गया है कि खंबे से टकराने के बाद ट्रक थम गया था ऐसा न होने पर ट्रक स्टॉल में संचालित दुकान में भी घुस सकता था। इस घटना में ट्रक ड्राइवर सतीश लोधी मामूली घायल हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!