Press "Enter" to skip to content

हिस्ट्रीशीटर ने जमानत पर छूटकर निकाला था जुलूस, रासुका लगने से फिर पहुंचा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी। कुछ दिन पूर्व शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन के दो बड़े विवाद हुए थे जिसमें राजनीतिक लोग भी शामिल थे। पुलिस ने अब भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर पर रासुका लगाकर जेल भेज दिया है। दो दिन पूर्व ही यह जमानत पर छूटा था और कानून का मखौल उड़ाते हुए जुलूस निकाला था। अब रासुका लगने के बाद फिर से उसे जेल की हवा खानी होगा। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट व कई अन्य रंगदारी के मामले दर्ज है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने शहर के भूमाफिया व रॉयल गु्‌रप के नाम से रंगदारी गिरोह चलाने वाले एक शातिर बदमाश प्रभात रावत के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। अभी कुछ दिन पूर्व ही प्रभात ने अपने चार मित्रों के साथ मिलकर दर्रोनी तिराहे पर करोड़ो की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में राजमल गुप्ता, प्रभात सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस ने प्रभात के पुराने कई बड़े व संगीन अपराधों को देखते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस ने प्रभात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!