Press "Enter" to skip to content

महाराजा खेतसिंह ने पहले हिंदू स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना की, गढ़कुंडार किला उनकी शौर्य गाथा का प्रमाण : सहसारी / Shivpuri News

– मानस भवन शिवपुरी में प्रगति मंच के बैनर तले महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती समारोह सादगीपूर्ण ढंग से मना
– रक्तदाता और खेल प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,
शिवपुरी। मानस भवन शिवपुरी में सोमवार को खंगार क्षत्रिय समाज के संस्थापक महाजा खेतसिंह खंगार की सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तानसिंह सहसारी ने समाज को शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आज हम जिनकी बदौलत एकजुट हैं, उन महाराजा खेतसिंह खंगार ने पहले हिंदू स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना की थी। उनकी शौर्य गाथ का प्रमाण गढकुंडार किला है। उनके जीवित रहते मुगल अक्रांता कभी जुझौतीखंड की तरफ आंख उठाकर नहीं देख पाए।
प्रगति मंच शिवपुरी के बैनर तले जयंती समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ परमानंद परिहार ने कविता के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। हर्ष परिहार ने महाराजा खेतसिंह खंगार की गाथा सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत की। 25 दिसंबर को जिला अस्पताल में सामूहिक रक्तदान करने वाले 17 रक्तदाताओं को कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इसके अलावा 26 दिसंबर को आयोजित खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर राष्ट्र भावना जागृत की। कलाकार मंडली ने मंच से भजनों की प्रस्तुत दी।

– प्रतिभाओं को खोजकर आगे बढ़ने में मदद करेगा समाज

जयंती समारोह से एक दिन पहले खेल प्रतियोगिता कराई गईं, जिसमें कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मान किया। खंगार क्षत्रिय समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष गब्बरसिंह परिहार ने कहा कि आने वाले समय में प्रतिभाओं को खोजकर आगे बढ़ने में मदद करेंगे। खेल प्रतियोगिताएं कराने से युवा वर्ग भी आगे आकर रुचि ले रहा है।

– नए साल में उत्थान समिति जिले में सदस्यता अभियान चलाएगी

सामाजिक गतिविधियां साल भर आयोजित करने के लिए जिले में खंगार क्षत्रिय समाज उत्थान समिति का गठन किया है। रिटायर बैंक कैशियर मानसिंह परिहार ने बताया कि नए साल 2022 में समिति द्वारा जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को संगठित कर कई सामाजिक गतिविधियां आयोजित करेंगे। धर्मशाला निर्माण से लेकर युवक-युवती परिचय सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएंगे।

– महाराजा खेतसिंह की जिले भर में जयंती मनाई गई

शिवपुरी शहर के अलावा जिले भर में महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती मना गई। बदरवास में युवा मंडल के तत्वावधान में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोहरी के बैराड़ में जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के अन्य स्थानाें पर कार्यक्रम हुए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!