Press "Enter" to skip to content

टपरिया में जिंदा जली बच्ची, पिता बोला जानबूझकर लगाई आग, मामला संदिग्ध / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लरपुर गांव में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां एक ढाई साल की बच्ची जिंदा जल गई। घटना शनिवार शाम की है जहां रविवार को मासूम के पिता अंगूरा आदिवासी पुलिस के पास पहुंचा। पिता का आरोप है कि टपरी में आग लगाई गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पिता बोला – टपरी के पास शराब पी रहे थे आरोपी

पिता अंगूरा ने बताया कि वह काम पर गया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लौटा, तो बच्चे घर पर नहीं थे। पत्नी राधा से पूछा, तो उसने बाहर की ओर इशारा किया। इस पर मैं बाहर आया। देखा कि दोनों बेटी 4 साल की लक्ष्मी और ढाई साल की किरण पास ही मौजूद सरपंच की टपरी में खेल रही हैं। टपरी के पास ही तीन लोग शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद मैं काम में लग गया। साढ़े 3 बजे के करीब बड़ी बेटी चीखती हुई दौड़कर आई और आग लगने की बात कही। इस पर मैं टपरी की ओर दौड़कर पहुंचा, तो छोटी बेटी जल चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि गांव वालों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मामला संदिग्ध है। अब तक पिता ने बयान दर्ज नहीं कराया है। बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। करैरा एसडीओपी जीडी शर्मा ने बताया कि अभी मर्ग कायम किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!