Press "Enter" to skip to content

हाईवे पर बेकाबू होकर पलटा सब्जी से भरा ट्रक सड़क पर फैली सब्जियां / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने सब्जी से भरा एक आयशर ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक में सवार दो लोगों को मामूली चोट आई है। अमोला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक आयशर ट्रक शिवपुरी की ओर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहा था। ट्रक में भिंडी और करेला की सब्जी भरी हुई है।

जानकारी के मुताबिक आयशर ट्रक अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहे के पास पहुंचने ही वाला था तभी आयशर ट्रक के ड्राइवर ने एक कंटेनर को ओवरटेक किया था। तभी आयशर ट्रक के सामने आई गाय को बचाने के फेर में पलट गया। इस घटना में ट्रक सवार ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोट आई है।

बताया गया है कि ट्रक पलटने के बाद कुछ ग्रामीण सड़क पर फैली भिंडी और करेला की थोड़ी-बहुत सब्जी को भर ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!