
शिवपुरी: निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपए की राशि के लिए एक दिव्यांग युवक कई महीनो से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हो रही है। मंगलवार को एक बार फिर से शिवपुरी जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे
दिव्यांग गरीबदास निवासी दुमगना तहसील करैरा ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत उसे ₹200000 की राशि स्वीकृत हुई थी। बाबू ने राशि उसके खाते में डालने के एवज में उससे ₹40000 की मांग की थी। गरीबदास ने बताया कि उसने बाबू को राशि नहीं दी
तो उसने उसकी प्रोत्साहन राशि को रोक दिया। तभी से वह दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। यहां आपको बता दें किसामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों और वृद्धजनों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी में शामिल एक निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना भी है। इस योजना के तहत दंपति में से किसी एक के दिव्यांग होने पर 2 लाख रुपए की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि एवं प्रशंसा पत्र देने का प्रावधान है। पूर्व में यह राशि 50 हजार रुपए थी।
Be First to Comment