Press "Enter" to skip to content

बदलते मौसम और बारिश के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों की विशेष सावधानी रखें : रवि गोयल / Shivpuri News

आदिवासी बस्ती लाल माटी में निशुल्क दो चिकित्सा शिविर का आयोजन जिसमें 150 से अधिक बच्चों को डॉक्टर नीरज सुमन द्वारा जांच की गई एवं उचित परिवार परामर्श दिया

शिवपुरी। अति पिछड़े आदिवासी बाहुल्य ग्राम चितौरी खुर्द एवम बिनेगा में सर्दी जुकाम , आंख आने से पीड़ित , बुखार एवम् कुपोषित बच्चों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शक्तिशाली महिला संगठन समिति के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के आरबीएसके की टीम एवम् महिला बाल विकास के साथ मिलकर किया जिसमें की 150 से अधिक बच्चों की जांच जिसमें सर्दी जुकाम फोड़े फुंसी दस्त उल्टी एवं बच्चों के हाथ पैरों में खुजली आंखें आना इत्यादि बीमारियों से ग्रसित थे इन सभी बच्चों का इलाज मेडीकल ऑफीसर डॉक्टर नीरज सुमन के द्वारा किया गया। जिसमें कि उन्होंने 150 से अधिक बच्चों को बारी बारी से देखा एवं उनको उचित परामर्श एवं आवश्यक सलाह दी। प्रोग्राम में शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल ने बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अगर आपके बच्चों को उल्टी दस्त बुखार आना या पैर में खुजली होना हो या आपका बच्चा सुस्त हो रहा है हो या ढंग से खा पी नहीं रहा है तो ऐसे बच्चों को तत्काल अपने आसपास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उनकी जांच कराने की जरूरत होती है जिससे की बच्चों को गंभीर खतरे से बचाया जा सके। शिविर मैं जांच करने पर अधिकतर बच्चे सर्दी जुखाम , फोड़े फुंसी एवम् खून की कमी से ग्रसित पाए गए जिनका की खून की जॉच कराने की भी डॉक्टर ने अभिभावकों को बोला। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं उसी के तारतम्य में आज संस्था द्वारा चितोरी खुर्द एवम बिनेगा में समुदाय में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच डॉक्टर नीरज के द्वारा की गई इसमें की 150 बच्चों को उन्होंने देखा एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संपन्न करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, न्यूट्रीशियन चेम्पियन सोनम शर्मा का विशेष सहयोग रहा उनके द्वारा बताया गया कि बिनेग एवम् चिटोरी खुर्द क्षेत्र अति पिछड़ा एवं आदिवासी क्षेत्र और अत्यधिक बारिश होने की वजह से बच्चों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ गया था आज डॉक्टर नीरज टीम द्वारा हमारे आगनवाड़ी क्षेत्र के बच्चों की निशुल्क जांच की गई और उनको आवश्यक दवाइयां वितरित की जिससे कि उनके स्वास्थ को बेहतर बनाया जा सके। प्रोग्राम में शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम उपस्थित रही

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!