Press "Enter" to skip to content

साहब…! दबंगों ने की मारपीट, अब दे रहे हुक्का पानी बंद करने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम दोनों भाई होटल पर काम करके अपना गुजारा करते हैं। बीते रोज होटल पर तीन लोग खाना खाने आए और इसी बीच विवाद कर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिस कारण हमारे शरीर में कई जगह चोटें आई। मामले की शिकायत पुलिस में करने गए तो एफआईआर भी सही दर्ज नहीं की गई। साहब…! वह गांव के दबंग है हमारा हुक्का-पानी बंद करने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं। मामले में कार्रवाई करवाएं।

यह कहना था जनक जाटव पुत्र विजय जाटव निवासी ग्राम डहरवारा तहसील कोलारस को जो अपनी फरियाद एसपी के पास लेकर आया। जनक ने बताया कि वह व भाई ध्रुव जाटव सोनी के होटल पर काम करते हैं। शनिवार शाम करीब 3 बजे बनवारीलाल धाकड़, गंगाराम धाकड़, प्रकाश धाकड़, उपाई धाकड़ होटल पर आए और खाना खाया। इसके बाद जब छोटा भाई ध्रुव जाटव पानी लेकर गया तो उक्त लोग गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर हमारी मारपीट कर दी। लड़ाई होते देख दुकान माकि महेंद्र सोनी आ गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। उक्त लोगों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे और गांव में घुसने नहीं देंगे। घटना में दोनों भाईयाें को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पुलिस में करने गए तो एफआईआर भी सही दर्ज नहीं की गई और न ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया। अत: अब आपके पास आए हैं मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करवाया जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!