शिवपुरी। पुलिस लाइन शिवपुरी में वित्तीय अपराध एवं सहकारिता धोखाधड़ी विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त थानों के विवेचकों ने भाग लिया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है जिसमें जिले के महत्वपूर्ण विभाग जैसे राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को लेकर एक बिट प्रणाली तैयार की गई है जिसका उद्देश्य शासन की सभी योजनाएं जैसे वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य योजना, राजस्व विभाग से संबंधित योजनाएं इत्यादि योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है जिससे लोग शासन द्वारा संचालित योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। इस बीट प्रणाली के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर शिवपुरी एवं एसपी द्वारा समस्त स्थानों से आए अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं बताया गया कि सभी विभागों को मिलकर कैसे साथ काम करना है जिससे शासन की योजनाओं का लाभ आम आदमी को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त एएसपी प्रवीण भूरिया, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक लोकेश शर्मा, सहकारिता निरीक्षक उमेश जैन, एसबीआई के लीड बैंक मैनेजर श्री सतीश चंद्र, एसबीआई से महेश शर्मा एवं संजय वर्मा, एसडीओपी करैरा जी डी शर्मा, डीएसपी अजाक दीपक सिंह तोमर, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, सूबेदार भानू प्रताप सिंह सिकरवार एवं थानों से आए विवेचक उपस्थित रहे।






Be First to Comment