Press "Enter" to skip to content

पत्नी से झगड़ा, पति ने पी शराब और लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी । तेंदुआ थाना क्षेत्र के‎ पिपरौदा जागीर गांव में 50 साल के‎ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या‎ कर ली है। जानकारी के मुताबिक‎ लखन (50) पुत्र सोडू जाटव‎ निवासी पिपरौदा जागीर ने‎ गुरुवार-शुक्रवार की रात फांसी लगा‎ ली। पुलिस पूछताछ में पता चला है‎ कि लखन जाटव का गुरुवार को‎ घर पर पत्नी से झगड़ा हो गया।‎ लखन गुस्से में घर से चला गया‎ और शराब पीकर घर लौट आया।‎ घर के पास बनी पाटौर में जाकर‎ सो गया। बेटा शुक्रवार की सुबह‎ देखने पहुंचा तो पिता लखन फांसी‎ के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने‎ कार्रवाई शुरू की है।‎

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!