Press "Enter" to skip to content

2 साल बाद भी कॉलेज में सुविधाओं का टोटा, गर्ल्स- बॉयज हॉस्टल में फर्नीचर; मैस नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनवाड़ा में 2 साल पहले खोलें शिवपुरी प्रौद्योगिकी संस्थान में दावा तो सभी सुविधाओं का किया जाता है लेकिन आज दिनांक तक यहां पर ना तो गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल के विद्यार्थियों के लिए मैस शुरू हो सकी है, और ना ही यहां पर फर्नीचर उपलब्ध हो सका है ऐसे में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान जब तक महाविद्यालय प्रबंधन नहीं करेगा तब तक अभाविप अपना प्रदर्शन जारी रखेगा।

यह सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को अपना विरोध दर्ज कराते हुए कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की बात रखी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को सतनवाड़ा स्थित शिवपुरी प्रौद्योगिकी संस्थान में 12 सूत्रीय ज्ञापन महाविद्यालय के डायरेक्टर को सौंपा और सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। महाविद्यालय विद्यार्थी परिषद के परिसर अध्यक्ष अभिषेक सिंह सोलंकी ने बताया कि महाविद्यालय को शुरू हुए लगभग 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन महाविद्यालय में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। महाविद्यालय मे सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। खेल के दो मैदान है लेकिन उन दोनों मैदानों में घास फूस उगा है,और वह वे उबड़-खाबड़ स्थिति में है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!