Press "Enter" to skip to content

साहब..! ससुरालीजन करते हैं दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरी शादी के कुछ ही समय बाद ससुरालीन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन ससुरालियों ने अपनी बातों में देकर राजीनामा करवा लिया और अपने साथ ले गए। लेकिन फिर से उन्होंने दहेज के लिए जुल्म करना शुरू कर दिया। इस बार पुलिस में शिकायत लेकर गई तो मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए मामले में हमारी मदद करें और कार्रवाई करवाएं। यह कहना था रानी निवासी ग्राम जराय तहसील पिछोर का जो अपनी फरियाद लेकर एसपी ऑफिस आई थी।

रानी ने बताया कि वह गृह कार्य कर अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करती है। 16 मई 2018 को हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सब सामान दिया था। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद पति रामभरोसी, सास सुमित्रा जाटव, जेठ जशरथ, जयराम, जेठानी क्रांति जाटव, सबोद्रा जाटव आदि लोगों द्वारा दहेज के लिए मारपीट कर मानसिक प्रताड़ित किकए जाने लगा। मामले को लेकर पिछोर थाने में केस दर्ज करवाया गया। लेकिन कुछ समय बाद ससुरालियों ने दबाव बनाकर राजीनामा करवा लिया और मुझे अपने साथ ले गए लेकिन फिर से दहेज के लिए मारपी करने लगे और कहा कि 1 लाख रुपए लेकर आ तब तुझे अपने पास रखेंगे नहीं तो जान से मार देंगे। मामलेको लेकर दोबारा 4 बार एनसीआर पर शिकायतें भी दर्ज करा दी गई लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। रानी ने बताया कि दो माह पहले उसे ससुराल से भगा दिया गया और उसके सारे कपड़े व जेवर उतारवाकर रख लिए। अब वह अपने माता-पिता के पास रह रही है। अब उसके ससुरालीजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रानी ने एपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!