Press "Enter" to skip to content

महिला प्रत्याशी का गायब हुआ नामांकन, हुआ हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत लुकवासा से आ रही है। यहां पंचायत चुनाव के लिए सरपंद पद पर नामांकन भरे जाने की आज अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि होने के कारण नामांकन फार्म भरने वालों की संख्या अधिक थी। इसी दौरान सरपंच पद के नामांकन के दौरान दलित महिला प्रत्याशी का फार्म गायब हो गया। वहीं नामांकन भरने आई महिला के पति ने नामांकन फार्म अधिकारियों द्वारा गायब किए जाने का आरोप लगाया गया। फार्म गायब होने के बाद में हंगामे की िस्थति बन गई। नामांकन दाखिल करने आई महिला के पति लक्ष्मीनारायण का कहना था वह नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे लेकिन जमा करने वालों ने नामांकन पत्र नहीं लिया। इसके बाद हम ऑफिस में गए और टेबल पर नामांकन पत्र रख दिया। यहां पर मौजूद अधिकारियों ने नामांकन पत्र गायब कर दिया जब पूछा तो कहा कि दूसरा नामांकन लेकर आए इसके बाद हंगामे की िस्थति बन गई जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!