Press "Enter" to skip to content

1980 प्रशिक्षणार्थियों को आज मतदान अधिकारी बताएंगे, उन्हें कैसे करना है प्रक्रिया का उपयोग / Shivpuri News

जिले के 1980 कर्मचारियों को बताया जाएगा कि वह किस तरह से मतदान प्रक्रिया के दौरान यह जानकारी रखेंगे कि कैसे उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेना है और कैसे वह इस प्रक्रिया में शामिल होकर निष्पक्ष मतदान कराएंगे इसके लिए विशिष्ट प्रशिक्षण सोमवार को इन कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया जाएगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 मतदान दलों में लगने वाले कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम समस्त जनपद पंचायतों में चिह्नित प्रशिक्षण स्थलों पर 20 से 23 दिसम्बर तक दो पालियों सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एच पी वर्मा ने बताया कि शिवपुरी जनपद पंचायत में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) शिवपुरी में 20 से 23 दिसम्बर तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में 1980 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। करैरा जनपद पंचायत में 20 से 22 दिसम्बर तक होने वाले प्रशिक्षण में 794 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। नरवर में 20- 21 दिसम्बर तक प्रशिक्षण में 513 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। पोहरी में 20- 22 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 793 प्रशिक्षणार्थियों भाग लेंगे। जाएगा।पिछोर में 20 से 22 दिसम्बर तक के प्रशिक्षण में 859 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। खनियांधाना में 20 से 22 दिसम्बर तक 994 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।कोलारस में 20- 21 दिसम्बर को आयोजित प्रशिक्षण में 721 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। बदरवास में 20- 21 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में 593 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!