Press "Enter" to skip to content

कैंसर पीडि़त व्यक्ति की मदद में आगे आया जानकी सेना संगठन | Shivpuri Newd


शिवपुरी-घर-घर सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजन कर जानकी सेना संगठन द्वारा एक ओर जहां भक्ति भाव की अविरल धारा बहाई जा रही है वहीं दूसरी ओर संगठन द्वारा समय-समय पर मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, प्रतिभा सम्मान, प्रोत्साहन आदि सहित अन्य सेवाभावी कार्यों में भी सहभागिता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में जब जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत को जानकारी लगी कि एक व्यक्ति जो कैंसर से पीडि़त होकर अपना इलाज कराने में असमर्थ है उस पीडि़त तक स्वयं जानकी सेना संगठन पहुंचा और पहुंचकर मानव सेवा के कार्य में मदद की। इस दौरान जानकी सेना संगठन द्वारा शनिवार को कैंसर पीडि़त व्यक्ति के इलाज के लिए 5100 रूपये की राशि सहायता रूप में प्रदान की और आगामी दिनों में और सहायता का भी आश्वासन दिया। इस मानव सेवा कार्य में जानकी सेना संगठन के सभीजनों ने माँ जानकी से कैंसर पीडि़त के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कैंसर पीडि़त को दी जाने वाली सहायता राशि के अवसर पर जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, गोविन्द रावत, हरीश शर्मा, अरुण चौबे, बृजेश रावत, त्रिलोक यादव, अतर सिंह, देवेंद्र बघेल, योगेश खटीक, विशाल शर्मा, नीरज शिवहरे, संजय रावत, अजय रावत आदि सदस्य रहे। यहां बता दें कि जानकी सेना संगठन द्वारा प्रति शनिवार को जानकी सेना सदस्यों के निवास पर पहुंचकर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाता है ताकि धर्म की प्रभावना को बढ़ावा दिया जाए और घर-घर ऐसे धार्मिक आयोजन होंगें तब संभव है धर्म के क्षेत्र में शिवपुरी अग्रणीय रहेगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!