Press "Enter" to skip to content

झगड़ा देखने गए युवकों पर किया फायर, घायल / Shivpuri News

 

शिवपुरी। आवास गांव में फोरलेन हाइवे किनारे तीन युवक आपस में झगड़ रहे थे। आवाज सुनकर दो युवक मौके पर पहुंच गए। झगड़ा करने वाले दो लोगों ने एक-एक करके दोनों युवकों पर फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए हैं।
फरियादी संदीप पुत्र मातादीन यादव निवासी ग्राम आवास ने घायल पुष्पेंद्र पुत्र उदय सिंह के साथ दिनारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जुलाई की रात 8:40 बजे हम अपने घर के पास खड़े थे। हमें झांसी-शिवपुरी हाइवे रोड सेवड़ीकला मोड स्थित तिराहे के पास कुछ लोगों के लड़ने झगड़ने की आवाज सुनाई दी। संदीप ने बताया कि मैं पुष्पेंद्र यादव के संग हाईवे के डिवाइडर पर पहुंचा तो देखा कि ग्राम छतरपुर जिला झांसी यूपी के अंगद यादव, ओमवीर यादव, वीरेंद्र दुबे तीनों आपस में झगड़ रहे हैं। हम दोनों को गाली देकर कहा कि तुम लोग दूर हो जाओ। हम लोगों ने उन तीनों को गालियां देने से रोका तो वीरेंद्र दुबे गाली देकर कहा लगो, और अंगद यादव ने जान से मारने के लिए कट्टे से फायर कर दिया। कट्टे की गोली पुष्पेंद्र यादव के बायं पैर के अंगूठे के पास वाली उंगलियों में लगी और घाव हो गया। चिल्लाने पर दूसरा फायर ओमवीर यादव ने कट्टे से कर दिया और गोली संदीप के दाहिने पैर में घुटने के ऊपर जांघ में लगकर दूसरी तरफ निकल गई। शोरगुल सुनकर राघवेंद्र यादव व प्रमोद यादव आ गए। इसके बाद उक्त तीनों मौके से गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!