Press "Enter" to skip to content

एक वोट से चुनाव हारीं भाजपा की रितू बोलीं- एसडीओपी ने‎ अपने मोबाइल से निर्दलीय की किसी से बात कराई, जांच हो‎ / Shivpuri News

खनियांधाना/‎ नगर परिषद खनियांधाना में सिर्फ‎ एक वोट से कांग्रेस की छाया साहू ‎‎ अध्यक्ष‎ ‎निर्वाचित हो‎ ‎ गईं। अध्यक्ष‎ ‎ चुनाव के दूसरे ‎ ‎दिन भाजपा‎ ‎ प्रत्याशी डॉ.‎ ‎ रितु जैन ने‎ ‎ एसडीओपी के‎ कॉल की जांच कराने की मांग की‎ है। डॉ. रितु का कहना है कि‎ चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी‎ की अपने मोबाइल से बात कराई‎ थी। इसके बाद निर्दलीय पार्षद के‎ एक वोट से चुनाव का समीकरण‎ ‎बदल गया। डॉ. रितु अपनी हार के‎ बाद इस मामले में एसडीओपी के‎ मोबाइल कॉल की जांच कराने की‎ मांग कर रहीं हैं, ताकि असलियत‎ पता चल सके कि चुनाव के‎ दौरान पिछोर एसडीओपी ने अपने‎ मोबाइल से निर्दलीय पार्षद‎ मनीराम अहिरवार की आखिर‎ किस व्यक्ति से बात कराई थी।‎ दरअसल खनियांधाना में‎ ‎‎ भाजपा 8 वोट से बहुमत में चल‎ रही थी। लेकिन एकाएक राधा‎ चौहान ने कांग्रेस की सदस्यता‎ लेकर पूरा समीकरण ही बदल‎ दिया।

राधा चौहान के दल बदलने‎ से भाजपा-कांग्रेस 7-7 वोट के‎ साथ बराबरी पर आ गईं। चुनाव‎ में निर्णायक भूमिका एक मात्र‎ निर्दलीय पार्षद मनीराम अहिरवार‎ की रही। छाया साहू को 8 वोट मिले और एक वोट से जीत दर्ज‎ करके अध्यक्ष पद हासिल कर‎ लिया। वहीं इस संबंध में भाजपा‎ मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश‎ भरदेलिया का कहना है कि पिछोर‎ एसडीओपी तोमर द्वारा चुनाव‎ प्रक्रिया को बाधित किया, यह‎ गंभीर विषय है। हम इस मामले‎ को वरिष्ठ स्तर पर रखेंगे और‎ कार्रवाई कराएंगे।‎


अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पिछोर एसडीओपी दीपक तोमर ने‎ सभी मीडियाकर्मियों को परिसर से बाहर करा दिया। बाद में निर्दलीय‎ पार्षद की बात कराने की बात सामने आई। फिर अध्यक्ष पद के लिए‎ वोटिंग हुई। यह जानकारी चुनाव के बाद सामने आई तो धीरे-धीरे‎ मामला तूल पकड़ने लगा और अब भाजपा उम्मीदवार डॉ रितु जैन‎ ने कॉल की जांच कराने की मांग रख दी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!