
शिवपुरी। साहब…! मेरी शादी मां-बाप ने बड़ी हसी-खुशी से की थी लेकिन शादी के पांच माह बाद ही पति व ससुरालीजनों ने अपना असली रंग दिखा दिया और दहेज के लिए आए दिन मारपीट करना शुरू कर दी। डर के कारण वह अपने मायके आ गई अब वह वापस नहीं जाना चाहती क्योंकि मुझे डर है कि अगर वहां गई तो वो लोग मेरी जान ले लेंगे।
यह बात अंजना जाटव निवासी ग्राम पायेगा तहसील पिछोर ने एसपी ऑफिस में अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा। महिला ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले राजेंद्र जाटव निवासी ग्राम बांसगढ़ के साथ हुई थी। जब वह ससुराल गई तो कुछ दिन तक तो ठीक रहा लेकिन उसके बाद पति शराब पीकर आने लगा और आए दिन मारपीट करने लगा। पति द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी और दहेज में दो लाख रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से मना कर दिया तो आए दिन मारपीट करने लगा। इसके साथ ही पति के भाई और परिजन भी दहेज के लिए आए दिन मारपीट करते हैं। डर के कारण वह अपने मायके आ गई ओर सात महीने से मायके में ही रह रही हूं। महिला ने बताया कि उसे डर है कि अगर वह ससुराल गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। अत: मामले में उक्त लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment