Press "Enter" to skip to content

शाम 7 बजे तिहाड़ से बाहर आएंगे संजय सिंह: 3 शर्ते कोर्ट की- सरेंडर करेंगे पासपोर्ट, दिल्ली से बाहर जाने पर जानकारी देंगे, बयानबाजी नहीं करेंगे /NATIONAL

नई दिल्ली

संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह बेल फॉर्मेलिटी को पूरा करने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई।

संजय की बेटी इशिता सिंह ने बताया, हम सभी बहुत खुश हैं और उनकी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। हम जमानत आदेश के साथ अब तिहाड़ जेल जाएंगे। वह शाम 6-7 बजे तक बाहर आ सकते हैं। परिवार के लिए यह एक कठिन समय था। मेरे पिता विपक्ष के बहुत मजबूत नेता रहे हैं।

संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सियोरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी ने 2 लाख का बॉन्ड भरा।

कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।

संजय सिंह की रिहाई में देरी का क्या है कारण
संजय सिंह की रिहाई का जब आदेश जारी हुआ, उस वक्त आप नेता अस्पताल में एडमिट थे। संजय को मंगलवार को लिवर से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे बाद यानी बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल से संजय सिंह को तिहाड़ जेल ले जाया गया। वहां जेल प्रशासन जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद संजय को रिहा करेगा।

आज शाम 7 बजे तक बाहर आ सकते हैं पिता संजय : बेटी इशिता सिंह

संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने कहा, हम सभी बहुत खुश हैं। हम उनकी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। हम जमानत आदेश के साथ अब तिहाड़ जेल जाएंगे। वह शाम 6-7 बजे तक बाहर आ सकते हैं। परिवार के लिए यह एक कठिन समय था। मेरे पिता विपक्ष के बहुत मजबूत नेता रहे हैं।

संजय सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिली

संजय सिंह को बुधवार को ILBC अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लिवर से संबंधित समस्या के कारण संजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में थे।

संजय सिंह पर क्या है आरोप

ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही 4 अक्टूबर को ED उनके घर पहुंची थी और उनसे 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।। दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लिमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी। जिसमें AAP सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था। हालांकि, उन्हें आरोपी नहीं बनाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!