सास को चिल्लाने से रोकना बहू को पड़ा महंगा, सास एवं पति ने कर दी मारपीट | Seehore News

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम छितरी में सास को चिल्लाने से रोकना बहू के लिए महंगा पड़ गया। घटना में सास व पति ने बहू की डंडों से मारपीट कर दी और गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। 
सीहोर के ग्राम छितरी में रहेन वाली महिला ओमवती पत्नी धीरेंद्र बाथम ने बताया कि 15 मई को शाम के समय वह घर का झाडू लगा रही थी। उसी समय उसकी सास उस पर चिल्ला रही थी। जब सास को चिल्लाने से मना किया तो महिला के पति व सास ने उसके साथ गाली-गलौंज कर डंडों सेे मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने ओमवती की शिकायत पर पति धीरेंद्र बाथम व सास अर्चना बाथम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।