Press "Enter" to skip to content

SDOP IPS सुजानिया पर लगे फरियादी से जातिसूचक गाली देने एवं मारपीट के आरोप, SP ने दिए जांच के निर्देश


TI करैरा ने फोन करके बुलाया थाने पर, पीडि़त के अनुसार एसडीओपी ने उल्टा फंसाने की दी धमकी
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग

मामला 5 मई को एनजीओ के कर्मचारी से दिनदहाड़े हुई लूट का

शिवपुरी। करैरा एसडीओपी आईपीएस अनुराग सुजानिया पर फरियादी से जातिसूचक गाली देने एवं उसके साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उक्त आरोप 5 मई को लूटपाट का शिकार हुए फायनेंस कंपनी के कर्मचारी धर्मवीर जाटव द्वारा लगाए गए हैं। धर्मवीर जाटव का कहना था कि पुलिस ने पहले तो 4 घंटे देर से फरियादी की रिपोर्ट लिखी 6 मई को थाना प्रभारी करेरा संजीव तिवारी ने फोन कर बुलाया कहा कि एसडीओपी साहब कुछ बात करना चाहते हैं फरियादी के आने पर थाना प्रभारी थाना परिसर के पीछे बने खुद के निवास में फरियादी को ले गए यहां पर एसडीओपी अनुराग सुजानिया पूर्व से ही बैठे हुए थे थाना प्रभारी एवं एसडीओपी ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट की जिससे आरोपी के कानों से सुनाई देना बंद हो गया उसके गाल सूजे हुए हैं तथा पैरों के तलवे पर हाथों की हथेलियों पर डंडों से मारा गया पट्टे का बेल्ट से भी मारपीट की गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने करैरा आकर एसडीओपी कार्यालय पर हंगामा किया उनकी मांग भी की आरोपी एसडीओपी और थाना प्रभारी पर कार्यवाही होनी चाहिए । लगभग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मनपुरा से उक्त कार्यवाही हेतु करेरा आए थे। इसके बाद ग्रामीण ग्रामीणों द्वारा शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
बताना होगा कि जिले के ग्राम सिरसौद थाना अमोला से वसूली कर करेरा आ रहे फायनेंस कंपनी कर्मचारी के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी धर्मवीर जाटव निवासी मनपुरा ने बताया कि वो समिता सामुदायिक विकास सेवा नामक एनजीओ में काम करता है उनकी संस्था महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार के लिए रुपए उधार देती है और बाद में किश्तों पर हर हफ्ते वसूली करती है। इसी क्रम में ग्राम सिरसौद से महिला स्व सहायता के 6 समूहों से 28890 रुपए की वसूली कर अपनी बजाज डिस्कवर बाइक से करेरा कार्यालय आ रहा था कि तभी दोपहर कलोथरा पेट्रोल पंप के नजदीक हाइवे पर चार बदमाश मुंह पर लाल रंग की तोलिया बांधे हौंडा शाइन बाइक से आए और चलती बाइक में ही कट्टा अड़ाकर फरियादी को रुकने का इशारा किया जिस पर से फरियादी ने गाड़ी नही रोकी तो आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी डर के मारे उसने बाइक रोक दी उनमें से एक व्यक्ति ने फरियादी से उसका बैग छीन लिया जिसमें 28800 रुपए नगदी, एक टैबलेट कंप्यूटर, सिम कार्ड एवं आईडी थी। बैग छीन कर चारों अज्ञात आरोपी सिरसौद की तरफ को कट्टा लहराते हुए भाग गए।

एसडीओपी ने दी 30 हजार रुपए घर पर रखकर उल्टा फंसाने की धमकी
पीडि़त के अनुसार एसडीओपी द्वारा उसे धमकी दी गई कि तुझे उल्टा टांग कर मारेंगे साथ ही यह भी कहा कि यदि हम चाहे तो अपनी जेब से 30000 मिलाकर तेरे ही घर से जप्त कर लेंगे अगर तूने मारपीट की बात किसी से कही तो इस बात से डर कर फरियादी बेचारा अपने घर गया यहां चोटों के निशान देखकर उसके परिवार जन आक्रोशित हो गए।

तुझसे जूता साफ कराएंगे, भीख मंगवाएंगे

पीडि़त धर्मवीर जाटव का कहना है कि उसे 6 मई को सुबह 10 बजे करैरा टीआई द्वारा बुलाया कि तुझे एसडीओपी साहब बुला रहे हैं। यहां पर आने के बाद एसडीओपी करैरा द्वारा मुझे चमडू कहकर जाति सूचक गालियां दी, तुझसे रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाएंगे, मेरे गाल में चांटे दिए जिसके कारण मुझे अभी तक सही से सुनाई नहीं पड़ रहा है। जो पुलिस वाले आते थे वह डंडा मारते थे और उल्टा लटकाने की धमकी देते थे। एसडीओपी ने मुझे उल्टा फंसाने की धमकी दी।

इनका कहना है

पुलिस फरियादी के खिलाफ कभी कार्यवाही नहीं करती। युवक के साथ लूट हुई है। हमें पता चला है कि जिस कंपनी में युवक काम करता है उसमें पहले भी ऐसे ही दो मामले सामने आ चुके हैं और दोनों ही झूठे निकले हैं इसलिए फरियादी से सख्ती से पूछताछ की गई। मारपीट का आरोप गलत है हमारे सभी जगह पर कैमरे लगे हुए हैं उन्होंने आवेदन दिया है जांच करा लेंगे।

अनुराग सुजानिया, एसडीओपी करैरा

मामले की जांच की जा रही है: एसपी

मामला मेरे संज्ञान में है। मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
सुनील कुमार पांडे
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!