
शिवपुरी। बदरवास अस्पताल से डॉ. पिप्पल का संबल योजना में प्रसूताओं को 16-16 हजार रुपए दिलाने के एवज में 2-2 हजार रुपए वसूले जाने के वीडियो वायरल होने के बाद पद से हटा दिया गया। मामले की जांच कलेक्टर ने एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी को सौंपी थी। कल एसडीएम तिवारी जांच करने बदरवास अस्पताल पहुंचे। यहां कई हितग्राहियों से कथन लिए हैं। अधिकतर हितग्राहियों ने तत्कालीन बीएमओ डॉ पिप्पल पर 2-2 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। महिला हितग्राहियों ने कहा कि बीएमओ पिप्पल ने कागज पर दस्तखत के भी 100 रुपए ले लिए। रिश्वत लेने के बार कई हितग्राही महिलाओं के खाते में संबल योजना के तहत 16 हजार रुपए जारी नहीं हो पाए हैं।
डॉ. पिप्पल के भी लिए कथन
एसडीएम तिवारी ने बदरवास अस्पताल में हितग्राहियों के अलावा डॉ पिप्पल के भी कथन लिए हैं। इसके अलावा अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान लैब अस्त व्यस्त मिली और साफ सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। मामले की जांच रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इनका कहना है
बदरवास अस्पताल में हितग्राहियों से दो-दो हजार रुपए वसूले जाने की जांच की है। हितग्राही व बीएमओ के कथन लिए हैं। मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपेंगे।
आशीष तिवारी, एसडीएम कोलारस






Be First to Comment