Press "Enter" to skip to content

सागर सांसद पुत्र, सुरखी विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ SC-ST एक्ट का मामला हुआ दर्ज

अतुल्य भास्कर, सागर- विधानसभा चुनाव मतदान के दिन सागर लोकसभा क्षेत्र सांसद पुत्र व सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव द्वारा दीपेश अहिरवार निवासी बेरखेड़ी सड़क थाना राहतगढ़ के साथ मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में अजाक्स पुलिस द्वारा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अजाक्स पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को फरियादी दीपेश अहिरवार निवासी बेरखेरी सड़क थाना राहतगढ़ द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र दिया था। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव के द्वारा मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का लेख किया गया था। जिसके बाद अजाक्स पुलिस के द्वारा इस मामले में आवेदक दीपेश अहिरवार और उसके गवाह गोवर्धन अहिरवार, भवानी उर्फ अमर ठाकुर, खिलान उर्फ हल्ले ठाकुर, अजुद्दी अहिरवार सभी निवासी बेरखेरी सड़क थाना राहतगढ़ के कथनों के बाद अतुल्य भास्कर सागर सांसद के पुत्र सुरखी के भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव व उनके अन्य समर्थकों के खिलाफ अजाक्स पुलिस के द्वारा आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34, 3(1-ढ), 3(1-द,ध), 3(2-5 क) एससी-एसटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

गौरतलब है कि दीपेश पिता हरिराम अहिरवार(22) बेरखेरी सड़क के द्वारा अपने आवेदन में लेख किया गया कि जब वह 28 नवंबर को सुबह 11 बजे बेरखेरी सड़क की पोलिंग बूथ से मतदान करके जैसे ही बाहर निकला तो भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव अपने समर्थकों के साथ वहां पर खडेÞ मिले। उन्होंने पूछा कि किसको वोट दिया है तो उसने कहा कि कांग्रेस को वोट दिया है तो वह गाली गलौंच करने लगे। साथ ही जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर मारपीट करने लगे। जिसके बाद आवेदक के द्वारा अजाक्स पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को इस संबंध में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!