
शिवपुरी। खनियांधाना की एसबीआई शाखा में कल उस समय हड़कंप मच गया जब फर्म एमके ब्रदर्स की दुकान का कर्मचारी अपने बैग मे एक लाख तीस हजार की रकम रखकर जमा कराने बैंक पहुंचा तो वहां पर कैश काउंटर पर लाइन में खड़े होते समय किसी बच्चे ने बैग में ब्लेड से कट लगा दिया। जैसे ही बैग से छेड़छाड़ का पता चला तो उसने पीछे मुड़कर देखा और शोर मचाया तो वह लड़का भाग गया। पुलिस ने व्यापारी के कर्मचारी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।




