रतलाम में SBI के एटीएम से बदमाशों ने उड़ाए 21 लाख रुपए

Image result for SBI रतलाम

रतलाम। दो बदमाश एसबीआई के एटीएम से 21 लाख रुपए ले
गए। दोनों ही नोट लोड करने के पर अंदर घुसे थे और पासवर्ड डालकर मशीन खोल
ली और रुपए लेकर गायब हो गए। शनिवार सुबह जब एटीएम में पैसा खत्म हो गया तो
बैंक को इसकी जानकारी लगी। दोनों संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं।
सूचना
मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी
रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों की पहचान कर उनकी तलाश में लग गई है। ऐसा
मामला यहां पहली बार सामने आया है जब किसी ने एटीएम में बिना तोड़फोड़ किए
इतने शातिर तरीके से पैसे निकाल लिए।


संबंधित खबरें