शिवपुरीः- शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांताध्यक्ष आरिफ अंजुम ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव के पद पर अरविन्द सरैया का मनोनयन किया है। श्री सरैया के मनोनयन से अध्यापकों मे हर्ष की लहर दौड़ गयी है। अरविन्द सरैया हमेशा से कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन होने पर अरविन्द सरैया ने प्रांताध्यक्ष आरिफ अंजुम सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों का आभार माना है। उनका कहना है कि वे सदैव संगठन एवं कर्मचारी हित में पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। उनके प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत होने से कर्मचारियों एवं अध्यापकों ने उन्हे बधाईयां प्रेषित की हैं। बधाईयां देने बालों में जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राज कुमार सरैया, आजाद के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, शासकीय सेवक सेतू भारत के प्रदेश सचिव संजय भार्गव राष्ट्रीय, प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद कुर्रेशी, प्रांतीय प्रवक्ता आनंन्द लिटोरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता भदौरिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय पाराशर, जिला उपाध्यक्ष यादवेन्द्र चौधरी, प्रदीप अवस्थी, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक भगौरिया, पिछोर अध्यक्ष सतीश शर्मा, शासकीय सेवक सेतू भारत के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, आजाद के जिला संयोजक केपी जैन, राजू शर्मा पिपरघार, कर्मचारी कांग्रेस के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर मुदगल, राजेश जाटव, कुलदीप भार्गव आदि शामिल हैं।

सरैया बने शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांतीय सचिव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment