शिवपुरी। रामवीर ओझा पुत्र धन्ना निवासी ग्राम खरैह थाना रन्नौद ने बताया िक उसके पड़ोस में रहने वाला दीपक ओझा शराब व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसकी मौसी का पुत्र गोलू ओझा निवासी ग्राम टुडयावद भीउसके पास अक्सर आता रहता है। उक्त दोनों मुझे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे है, चाहें जब मुझसे शराब के लिए रुपए मांगते हैं मेरी बाइक जबरन छीनकर ले जाते है। बात न मानने पर गाली-गलौंज व मारपीट करते हैं। 28 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे भी दीपक ओझा व गोलू ओझा द्वारा शराब के लिए रुपयों की मांग की नहीं दिए तो गाली-गलौंज कर लाठी व लोहे के पलटा से हमला कर दिया जिससे उसकी हड्डी टूट गई और सिर में चोट लगी। मामले की सूचना रन्नौद थाने में की लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज न कर मात्र एनसीआर कर दी। अब आरोपित राजीनामा करने के लिए धमकी दे रहे वहीं पुलिस में झूठा केस दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं। युवक ने दोनों आरोपितों पर कार्रवाई की मांग एसपी से की है।

शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो युवक पर जानलेवा हमला, कार्रवाई के लिए एसपी को दिया आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सोशल मीडिया से दूरी और लगातार मेहनत से मिली सफलता, शिवपुरी के कृष्णा गोयल को यूपीएससी में AIR-300 / Shivpuri News
- डिटर्जेंट से दूध, रिफाइंड से घी-पनीर: बैराड़ में नकली डेयरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ / Shivpuri News
- पति ने लगाए थे पत्नी पर प्रेमी से बात करने के आरोप, पत्नी बोलीं नाबालिग बेटी के साथ की मारपीट, शराब के लिए पति मांगता हैँ पैसे / Shivpuri News
- बिजली लाइन पर काम करते समय युवक को लगा करंट, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप; एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- यूपीएससी में चयनित भूपेंद्र धाकड़ का शिक्षकों ने किया सम्मान / Shivpuri News





Be First to Comment