साला भगा ले गया जीजा की नाबालिग बहन को, एफआईआर दर्ज / Badarwas News

बदरवास। खबर बदरवास थाना क्षेत्र से आ रही है यहां एक नाबालिग को उसका ही रिश्तेदार अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बदरवास के ग्राम श्यामपुरा में रहने वाली 17 साल 8 महीने की नाबालिग 1 जून को शाम के समय अपने घर से लापता हो गई। जब वह घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन नाबालिग का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों को किसी ने बताया कि बहन को साले के साथ देखा गया था। जब गायब नाबालिक के भाई ने साले के बारे में पता किया तो वह भी गायब था। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।