Press "Enter" to skip to content

सचिन पायलट बोले- राजीव गांधी भी लाए 400 पार सीटें: उन्होने कभी नहीं कहा की भाजपा मुक्त देश बनाएंगे; संबोधित किया डीग में / राजस्थान

भरतपुर

मंच से भाषण देते सचिन पायलट।

भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को डीग के खोह इलाके में सभा की। इस मौके पर पायलट ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। कहा- सवाल पूछने वाले को भाजपा देशद्रोही कहती है। भरतपुर हवा पलटना जानता है। देश अब बदलाव चाहता है।

इस मौके पर भरतपुर-डीग जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। मंच से सचिन पायलट ने कहा- 400 से ज्यादा सीटें लाकर कभी कांग्रेस ने नहीं कहा कि वह देश को भाजपा मुक्त बनाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नारा लगा रही है, इसलिए अब बदलाव जरूरी है।

डीग के खोह कस्बे में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा की।डीग के खोह कस्बे में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा की।

हर जगह के लोग बदलाव चाहते हैंसचिन पायलट ने कहा- लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव है। देश की तकदीर तय करने वाला चुनाव है। हमें वोट बहुत सोच समझकर बटन दबाना है। हमारा उम्मीदवार बीजेपी से बेहतर है। कांग्रेस पार्टी 140 साल से देश की सेवा कर रही है।10 साल की केंद्र सरकार की तुलना कर लो और कांग्रेस सरकार की तुलना कर लो। दोनों पार्टियों, दोनों विचारधाराओं, हर जगह हम आगे हैं। अब देश में बदलाव का माहौल है। 10 साल में लोग एक ही चीज देख-देख कर थक चुके हैं। बीजेपी की सरकार ने 10 साल में ऐसा माहौल बनाया है कि प्रतिशोध की राजनीति हो रही है। बदले की भावना से राजनीति हो रही है।विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। कांग्रेस के खाते सीज किए गए। चुनावी बांड के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए भाजपा ने लिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह इलेक्टोरल बांड गैरकानूनी है। उनकी जांच नहीं हो रही। विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट की सभा में मौजूद लोग।कांग्रेस नेता सचिन पायलट की सभा में मौजूद लोग।

चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में डालापायलट ने कहा- निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद किया जा रहा है। विपक्ष में बात करने वाले के पास इनकम टैक्स, सीबीआई को भेज दो, यह कहां की राजनीति है। राजीव गांधी 400 पार सीटें लाए थे। ये अब 400 पार के नारे लगा रहे हैं, कोई गम नहीं है। जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री 400 पार सीटें लेकर आए थे तब उन्होंने इस तरह का अहंकार या घमंड नहीं दिखाया था।उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं देश को भाजपा मुक्त बनाना चाहता हूं। विपक्ष की आवाज दबाना स्वच्छ परंपरा नहीं है। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि संजना सांसद बनें। देश में बदलाव करने के लिए हमारा गठबंधन हुआ है। इंडिया एलायंस के तमाम नेता साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के पास महंगाई, बेरोजगारी के लिए कोई उपाय नहीं है। उनके पास धर्म के अलावा और किसी मुद्दे पर भाषण देने का मुद्दा नहीं है।

भरतपुर से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा में जुटे लोग।भरतपुर से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा में जुटे लोग।

देश की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगापायलट ने कहा- आज दरार डालने का काम किया जा रहा है। भाई से भाई को लड़ाने का काम किया जा रहा है। सवाल पूछो कि गैस का सिलेंडर क्यों महंगा बिका। जिसे चुनाव से पहले कम कर दिया गया। पेट्रोल डीजल क्यों महंगा बिक रहा है। नौजवान हमारे बेरोजगार भटक रहे हैं। बीजेपी के जब 3 सौ पार हो गए थे। तब उन्होंने क्या काम किया।3 काले कानून बनाये किसानों के खिलाफ, नोटबंदी कर दी, GST लागू कर दी, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। अगर बीजेपी के 4 सौ पार हो गए तो, जनता खुद सोच सकती है क्या होगा। हमारी देश की संवैधानिक संस्थाएं हैं उन पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। यह बहुत चिंता का विषय है।लोकतंत्र का मतलब यह नहीं है कि हमें वोट देने का अधिकार है। लोकतंत्र का मतलब होता है हमारी जवाबदेही तय होनी चाहिए। 147 सांसदों को 1 दिन में निलंबित कर दिया गया और पीछे से कानून बना दिया गया। यह कहां का लोकतंत्र है। संस्थाओं को कमजोर कर दिया गया। हम चाहते हैं देश के अंदर लोकतंत्र मजबूत रहे। लोकतंत्र की जड़ जितनी मजबूत हैं वह वैसी ही बनी रहें।

मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, पूर्व नगर विधायक वाजिब अली, पूर्व मंत्री जाहिदा खान, पूर्व नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद।मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, पूर्व नगर विधायक वाजिब अली, पूर्व मंत्री जाहिदा खान, पूर्व नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना सहित कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद।

सवाल पूछने पर बीजेपी देशद्रोही बताती हैपायलट ने कहा- राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ रहे हैं। बीजेपी में एकतरफा काम है। भाषण और मन की बात सुनते रहो। दूसरे की सुनने से मतलब नहीं है। सवाल पूछो तो कहते हैं तुम देशद्रोही हो, पूछो महंगाई कम क्यों नहीं होती तो कहते हैं तुम राष्ट्र विरोधी हो। कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम मेनिफेस्टो कहा। भाजपा चर्चा से बचती है। लोग उन्हीं भाषणों से ऊब चुके हैं।बीजेपी 2047 की बात करती लेकिन उन्होंने 10 साल क्या कर लिया। भरतपुर हवा बदलना जानता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!