Press "Enter" to skip to content

आरटीई के तहत आवेदन की अंतिम तिथि अब 9 जुलाई तक / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में ऑनलाईन निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के संबंध मे संशोधित समय सारणी जारी की गई है।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि पूर्व निर्देशानुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के सत्र 2021-22 की निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई थी।

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के निःशुल्क प्रवेश के गतिविधियों की संशोधित समय सारणी निर्धारित की है। जिसमें पोर्टल पर ऑनलाइन  आवेदन एवं त्रुटि सुधार हेतु विकल्प 09 जुलाई तक, ऑनलाइन आवेदन के पश्चात पोर्टल से पावती दो प्रति में डाउनलोड कर मूल दस्तावेजों से निकट के सत्यापन केन्द्र (शासकीय हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी) में सत्यापन अधिकारी द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। पात्र/ अपात्र आवेदक सत्यापन केन्द्र पर ही सत्यापन एप पर 10 जुलाई तक दर्ज किया जाएगा तथा रेण्डम पद्धति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूची एवं प्रवेश 16 से 26 जुलाई तक प्राप्त करना होंगे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!