Press "Enter" to skip to content

रूम मेट के पति ने किया रेप जयपुर में : सामान लेने आया था पत्नी का , सोते समय कपड़े से किया मुंह बंद / राजस्थान

जयपुर

जवाहर सर्किल इलाके में रुममेट के पति ने युवती से रेप किया। - Dainik Bhaskar

जवाहर सर्किल इलाके में रुममेट के पति ने युवती से रेप किया।

जयपुर में एक रुम मेट के पति के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पत्नी का सामान लेने के बहाने वह घर आया था। रात को रुकने पर कमरे में सोते समय कपड़े से मुंह बंद कर आरोपी ने रेप किया। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) दलबीर सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह अपनी सहकर्मी के साथ रुम में रहती थी। रुममेट होने के कारण सहेली का उससे अच्छा व्यवहार था। आरोप है कि 11 नवम्बर को वह अपने गांव गई थी। तीन दिन बाद 14 नवम्बर को वापस लौटने पर घर का लॉक टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर रुममेट का पति कमल मीणा अंदर बैठा मिला।

लॉक तोड़ने के बारे में पूछने पर सॉरी मांगकर पत्नी का सामान लेने आना बताया। रात करीब 10 बजे होने के कारण रात को रुकने देने के लिए निवेदन किया। आरोप है कि देर रात आरोपी कमल मीणा उसके कमरे में आया। सोते समय कपड़े से उसका मुंह बंद कर जबरन रेप किया।

दुष्कर्म के बाद बदनाम करने की धमकी देकर चला गया। धमकी भरे कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!