Press "Enter" to skip to content

रोको टोको अभियान, सहयोग करने वाले दुकानदारों को किया सम्मानित / Shivpuri News

शिवपुरी। पूरे जिले में 1 जुलाई से पुनः रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी अनुविभाग में पुलिस व प्रशासन की टीम मिलकर अभियान चला रही हैं। अभी जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। यह सभी को ध्यान में रखना है क्योंकि कोई भी लापरवाही हमारे लिए हानिकारक हो सकती है। लोगों में जन जागरूकता लाने और सावधानी बरतने के लिए संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से फिर से रोको टोको अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में सहयोग करने वाले दुकानदारों, सब्जी, फल ठेला वाले आदि को सम्मानित किया जा रहा है।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने गत दिवस पोहरी भ्रमण के दौरान इस अभियान की शुरुआत की और पोहरी में पुलिसकर्मियों सहित दुकानदारों, दूध, फल, सब्जी हाथ ठेला वालों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि रोको टोको अभियान शिथिल नहीं होना चाहिए। यह अभियान निरंतर जारी रहे। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं या कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए मिलते हैं तो उन्हें समझाएं और कार्यवाही भी करें। इसके साथ ही जो दुकानदार सहयोग कर रहे हैं उन्हें सम्मानित करें और इसी प्रकार प्रशासन को सहयोग करने और जन जागरूकता अभियान में भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित करें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!