Press "Enter" to skip to content

रणवीर RETURN : फिर यातायात की कमान संभालेंगे रणवीर यादव / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने वाले रणवीर यादव दोबारा से शहर की सड़कों पर दिखेंगे। यादव को शिवपुरी जिले की यातायात विभाग की कमान सौंपी गई है। बता दें कि रणवीर यादव पहले भी यातायात व्यवस्था को देख चुके हैं और इन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अनेक काम किए, लेकिन इनका तबादला निवाड़ी कर दिया था यहां वह आरआई का पदभार संभाल रहे थे, लेकिन रणवीर यादव ने अपनी इच्छा से शिवपुरी तबादला चाहा जिस पर भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा शिवपुरी तबादला कर दिया गया। अब रणवीर को दोबारा से यातायात विभाग की कमान सौंपी गई है। 
लॉकडाउन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
मार्च के माह में जैसे ही कोरोना काल प्रारंभ हुआ था उसी दौरान सूबेदार प्रभारी रणवीर सिंह यादव का शिवपुरी में कोराना के चलते बाजार में भीड़ नियंत्रण करने और लोकडाउन का पालन कराने मेंबहुत बड़ा योगदान रहा है और उन्होंने लोगों के बीच अच्छे-अच्छे संदेश पहुंचा कोरोना से बचाने में बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!