Press "Enter" to skip to content

Republic bharat के अर्णव गोस्वामी के खिलाफ कार्यवाही का जम्प ने किया विरोध / Shivpuri News

शिवपुरी। पत्रकारअर्णब गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही बर्बरता पूर्ण कार्यवाही  का जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जम्प ने विरोध कड़ा विरोध किया है।
जम्प के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी एवं प्रदेश महासचिव अजय सिंह कुशवाह ने जारी एक बयान में कहा है कि  किसी भी  संचार माध्यम के  प्रतिनिधि के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार अक्षम्य अपराध की श्रेणी में आता है। और ऐसे मौके पर  पत्रकारों के समस्त संगठनों को एक साथ मिलकर इस तरह की आतंकित करने वाली शक्तियों का पुरजोर विरोध करना चाहिए । जम्प अपनी सभी जिला इकाईयों और अन्य समानान्तर संगठनों से अपील करता है कि वे एक मंच पर आकर  ऐसी  कायराना घटना का पर निंदा प्रस्ताव पारित कर घटना की पुनरावृत्ति को रोकने की दिशा में अपनी आवाज को बुलंद करे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!