भरतपुर

सीएम के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत धौलपुर जाने के लिए ट्रेन से भरतपुर पहुंचे और यहां से धौलपुर कार से रवाना हुए। इस दौरान पूर्व सीएम ने सीएम भजन लाल शर्मा के लिए कहा कि, वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं। अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं। वह आना बंद हो जाएंगे। जिसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे। हम चाहते हैं वह 5 साल सीएम रहें। जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके।
सीएम भजनलाल शर्मा अच्छे व्यक्ति हैं- गहलोत
सीएम भजन लाल शर्मा ने बयान दिया था कि, पूर्व सीएम अशोक गहलोत 10 किलोमीटर भी हेलिकॉप्टर से चलते थे। जिसको लेकर गहलोत ने कहा कि, अभी उन्हें ज्ञान नहीं हैं कोई 10 किलोमीटर हेलिकॉप्टर से चल सकता है क्या? सीएम के भाषणों में गलत बयानों पर गहलोत ने कहा कि, वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं। अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं। वह आना बंद हो जाएंगे।

भरतपुर रेलवे स्टेशन से धौलपुर के लिए कार से हुए रवाना।
सरकार को रिमोट पर चलाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है
बीजेपी द्वारा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस तबादला उद्योग चलाती थी। जिस पर गहलोत ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जब शपथ लेता है तो, उन्हें संविधान के अंदर अधिकार मिलते हैं। उसे भी आप रिमोट कंट्रोल पर चलाओगे तो यह लोकतंत्र की हत्या है। मंत्रियों को आप स्विच ऑफ कर सकते हो लेकिन ऑथेंटिक काम नहीं कर सकते। जो प्राइवेट सेक्रेटरी लगते हैं। उन्हें आप अलाउ नहीं कर रहे हो। चीफ सेक्रेटरी पूरी तरह डिस्टर्ब कर रहा है।
सीएम को कोई अधिकार नहीं दिया
प्रदेश की जनता कहती है। तीन महीने हो गए हैं। सरकार कौन चला रहा है पता नहीं लग रहा है। भरतपुर के ही लोग डेमोनाइज हैं। भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री बन गए उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है। वह रिमोट से क्यों चल रहे हैं। प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रहीं हैं। हमारे ऊपर आरोप लगते हैं प्रदेश रेप की राजधानी बन गई। जबकि रेप की राजधानी अब बनी गई है। हालात बहुत गंभीर हैं। घटनाएं हो रहीं हैं कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गहलोत ने कई मामलों पर बीजेपी को घेरा।
गलत ब्लड चढ़ने से युवक की मौत
गलत ब्लड़ चढ़ाने से 25 साल के लड़के की मौत हो गई। उनके पास एम्बुलेंस के पैसे नहीं थे। यह सरकार का धर्म नहीं है कि गलत ब्लड चढ़ा तो लापरवाही अस्पताल की है। 1 अधिकारी को सस्पेंड किया 2 को APO किया उससे क्या हुआ। अब परिवार का क्या होगा। मरने वाला अकेला बेटा था।
5 हजार राजीव गांधी युवा मित्र को किया बेरोजगार
5 हजार राजीव गांधी युवा मित्र बैठे हैं। उनका कसूर क्या है। वह हमारी सरकार में घर घर जाकर बताते थे कि स्कीमों का लाभ मिला या नहीं मिला। वह काम अब भी कर सकते थे। अगर राजीव गांधी के नाम से आपत्ति है आप नाम हटा दो। लेकिन किसी को रोजगार तो मत छीनों। प्रदेश में ऐसी एक के बाद घटनाएं हो रहीं हैं। चीफ सेक्रेटरी को अधिकार नहीं है कि सीएम के सारे काम करे।
लोकसभा चुनावों की अच्छी तैयारी है
लोकसभा चुनावों पर गहलोत ने कहा कि, लोकसभा चुनावों की बहुत अच्छी तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, महामंत्री प्रदेशभर में घूम रहे हैं। माहौल बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हम अधिकांश सीटें जीतेगें।
ERCP के MOU के बाद भी कोई पानी नहीं मिलने वाला
सीएम भजन लाल शर्मा ने बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार के मिस रूल से जनता को सुविधाएं नहीं मिल पाई। इस पर गहलोत ने कहा कि अगर हमने गलती की है तो जनता ने आपको मौका दिया है। अब आप कुछ नया करो, आप ERCP और जमुना का पानी को लेकर आओ। आप जिस तरह डींगे हांक रहे हो। यहां कोई पानी नहीं आने वाला भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ MOU किया हुआ है। वह सार्वजनिक नहीं कर रहे। आज तक कभी कोई MOU गुप्त नहीं रहा। MOU पब्लिक के लिए होता है। हम विपक्ष में हैं इसलिए हम उन्हें कमियां बताएंगे। हमारी स्कीमों को कमजोर किया जा रहा है। 3 महीने से नरेगा का पेमेंट नहीं हो रहा है। मेरा आग्रह है गुड गवर्नेंस के लिए सीएम हमारी स्कीमों का आधार बनाएं।





Be First to Comment