Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय आम दिवस पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने लगाया आम का पौधा / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा अधिकाधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए अंकुर अभियान संचालित किया जा रहा है इस क्रम में आज राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग पर आम का पौधा लगाया। पौधारोपण करते हुए उपयंत्री अंकित सेन ने संघ द्वारा पेड़ पौधों को लगाने हेतु किए जा रहे पुनीत अभियान की सराहना की ।श्री सेन ने बताया कि आम हमारे देश का राष्ट्रीय फल है इसका धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व भी है हमें अधिकाधिक फलदार वृक्ष लगाकर मानव जाति के कल्याण हेतु प्रयास करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन, जिला अध्यक्ष धीरजसिंह राजपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष सागर सोनी सहित विभाग के कर्मचारी याकूब अली आदि सहयोगी रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!