देवेंद्र की रास्ता रोककर मारपीट, चार पर केस दर्ज / Badarwas News

 

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दीहोद में एक युवक की चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र पहलवान यादव निवासी दीगोध ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी उसी गांव के रहने वाले भूवेंद्र यादव, गोलू, जूडा व दिनेश यादव मिल गए यहां सभी ने उसका रास्ता रोक लिया और रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं।