Press "Enter" to skip to content

डोटासरा गायब पूर्व CM के बेटे के पोस्टर से: प्रवक्ता बोले- सबसे पहले संगठन है, प्रदेशाध्यक्ष की फोटो पोस्टर में नहीं होना कहां तक सही /#राजस्थान

कांग्रेस नेता और लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत के पोस्ट पर विवाद छिड़ गया। पोस्टर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का फोटो नहीं होने पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गोविंद पटेल ने अपने एक हैंडल से ट्वीट किया है।

दरअसल पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने लोकसभा चुनाव 2024 में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से खुद के प्रत्याशी मनोनीत होने पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने के लिए पोस्टर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी,राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो है। लेकिन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का फोटो नहीं है। इस पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गोविंद पटेल ने कहा है कि माननीय आशीर्वाद लेना भी चाहिए पर राजस्थान के जनमानस की आवाज राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की फोटो पोस्टर में नहीं होना कहां तक सही है। संगठन सबसे पहले है और आपकी पोस्ट में प्रदेश अध्यक्ष का फोटो नहीं होना शोभनीय है क्या।

आपको बता दे कि वैभव गहलोत ने साल 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन इसमें वह चुनाव हार गए। अब जब कांग्रेस की पहली सूची आई तो इन्हे जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!