Press "Enter" to skip to content

जयपुर में बीजेपी को समर्थन दिया चार निर्दलीय विधायकों ने: बीजेपी पार्टी जॉइन की पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने , वापसी हुई बागियों की /राजस्थान

जयपुर

आज चार निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है। इनमें चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज और बयाना से विधायक रितु बनावत शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा ने भी बीजेपी जॉइन की।

बीजेपी से बागी होकर कोटपूतली से चुनाव लड़ने वाले मुकेश गोयल, बस्सी से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र मीणा, जालम सिंह रावलोत, विकेश खोलिया, सुखवंत सिंह, विजय मीणा और दानाराम चौधरी भी बीजेपी में शामिल हुए।

गोपाल सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने लड़ा था चुनाव

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- गोपाल सिंह जी ने मेरे सामने चुनाव लड़ा था। आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन्होंने आज बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी जॉइन की है। यह भी चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने।

इन नेताओं ने जॉइन की बीजेपी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!