जयपुर

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
पहली सूची


कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार बदले
कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारे हैं। पिछली बार के किसी उम्मीदवार को सेम सीट पर टिकट नहीं दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पिछला चुनाव जोधपुर सीट पर लड़े थे। इसी तरह बीकानेर सीट से पिछले उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल का टिकट काटकर गोविंद मेघवाल को दिया है। चूरू से पिछले उम्मीदवार रफीक मंडेलिया, झुंझुनूं से श्रवण कुमार, भरतपुर से अभिजीत जाटव और टोंक से नमोनारायण मीणा के टिकट काट दिए हैं। उदयलाल आंजणा को पिछली बार जालोर-सिरोही से टिकट दिया था। इस बार उन्हें चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया है। वैभव गहलोत पिछली बार जोधपुर से लड़े थे। इस बार जालोर-सिरोही से उतारा है।





Be First to Comment